दरअसल, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही देय तिथि से लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike Latest News)देने का आदेश जारी किया जाएगा। जिसके बाद अब प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई है और अब सभी कर्मचारी डीए को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।