डीए बढ़ाने की घोषणा के बाद इसके एरियर्स की राशि देने की मांग भी उठने लगी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है, डीए की राशि 1 जनवरी 2024 से दी जानी थी, लेकिन उन्हें यह राशि 1 अक्टूबर से दी जा रही है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का कहना है कि सरकार डीए के बकाया एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ फंड में समाहित करें।