
CG Employees Strike: डीए और एरियर्स की मांग पूरी नहीं होने पर अब अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के घटक संगठनों द्वारा डीए और एरियर्स की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। यह निर्णय रविवार को राजधानी रायपुर में हुई बैठक में लिया।
बैठक में राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चुनावी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के समान डीए एवं डीए की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने का किए गए वादे को प्रदेश के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं मुख्य सचिव को 31 जुलाई को दिए गए ज्ञापन एवं वित्त मंत्री से चर्चा के बाद भी एक जनवरी 2024 से देय चार प्रतिशत डीए, डीआर की घोषणा आज पर्यंत नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।
बैठक में कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत, संरक्षक तीरथ लाल सेन, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक संजय तिवारी, अधिकारी कर्मचारी संघ के करण सिंह अटेरिया, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के टी आर धृतलहरे, मुन्ना लाल निर्मलकर, स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी संघ बालकृष्ण साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के अशोक कुमार नवरे, दीपक शर्मा सहित (CG Employees Strike) अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
1. नगरीय निकाय मंत्री के बंगले का घेराव, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन…
अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संघ ने 6 सूत्रीय मांग को लेकर 27 अगस्त को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में एकत्र होने का फैसला किया है। यहां से नगरीय निकाय मंत्री के बंगला तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा। संघ ने मांग की है कि नगरीय निकायों के कार्यभारित कर्मियों को पेेंशन दिया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबरें…
2. वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल जारी…
दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान संगठन के सक्रिय सदस्य संजू सिंग का 19 अगस्त को हृदय घात हो जाने के कारण उनका निधन हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबरें…
Updated on:
26 Aug 2024 11:48 am
Published on:
26 Aug 2024 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
