CG Politics: उन्होंने बताया कि एफआईआर में साहू समाज के 137 लोग, यादव समाज के 20, आदिवासी समाज के 8 और मानिकपुरी व पटेल समाज के एक-एक लोग शामिल हैं। उनका कहना है कि एक व्यक्ति विनोद साहू के बयान के आधार पर 167 लोगों को जेल में डाल दिया। पूरे गांव का बयान लेना था, उसके बाद कार्रवाई होनी थी। उन्होंने पूछा कि लोहारीडीह मामले में आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को क्यों निलंबित किया गया? क्या विवेचना सही नहीं किया गया था? विवेचना ठीक से नहीं हुआ क्या फिर से विवेचना होगी? सूची में जो नाम है वह सही है या गलत सरकार बताए।