शंकराचार्य ने महाराज दिलीप की कथा सुनाते हुए कहा कि गुरु वशिष्ठ के निर्देशानुसार महाराज दिलीप ने गौसेवा की, जिससे उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि भगवान राम भी इसी वंश में अवतरित हुए थे, इसलिए गौसेवा परम आवश्यक है। उन्होंने भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘गवां मध्ये वसायह’’ अर्थात भगवान स्वयं कहते हैं कि वे हमेशा गायों के बीच निवास करते हैं।