8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Bonus 2024: बड़ी खुशखबरी! इन कर्मचारियों को मिल सकता है लाखों का बोनस, बैठक में होगा निर्णय

Diwali Bonus 2024: बालको में वर्तमान में 860 नियमित कर्मचारी हैं जबकि एलटीएस के तहत संयंत्र में लगभग 5300 ठेका मजदूर काम करते हैं। कंपनी की ओर से बोनस का भुगतान दोनों कर्मचारियों को की जाती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Oct 2024, 12:51 PM IST

CG News

Diwali Bonus 2024: कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के बोनस पर निर्णय हो चुका है। जल्द ही बालको कर्मचारियों के बोनस को लेकर भी स्थिति साफ हो सकती है। चर्चा है कि मंगलवार को कर्मचारियों के बोनस पर प्रबंधन और यूनियन कोई निर्णय ले सकता है।

इसकी जानकारी बालको के एक श्रमिक नेता ने दी है। बालको में वर्तमान में 860 नियमित कर्मचारी हैं जबकि एलटीएस के तहत संयंत्र में लगभग 5300 ठेका मजदूर काम करते हैं। कंपनी की ओर से बोनस का भुगतान दोनों कर्मचारियों को की जाती है। पिछली बार दुर्गा पूजा से पहले बालको ने अपने प्रत्येक कर्मी को 1 लाख 42 हजार रुपए बोनस का भुगतान किया था।

यह भी पढ़े: Diwali Bonus: कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, बोनस पर हुई बैठक में छिड़ी बहस! बना सस्पेंस

Diwali Bonus 2024: उम्मीद है कि इस बार इसमें लगभग 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा एलटीएस के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को कानूनी प्रावधान के तहत कंपनी उन्हें उनके वेतन पर 8.3 फीसदी राशि बोनस के तौर पर भुगतान करती है। इस बार भी इस राशि का भुगतान कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले किया जाना है। एलटीएस मजदूरों के बोनस को लेकर कंपनी ने तैयारी पूरी कर ली है और इसका भुगतान भी जल्द शुरू हो जाएगा।