सेल प्रबंधन बोनस के मामले में अपनी बात पर अड़ा रहा। यूनियन नेता बार-बार प्रबंधन से बोनस के फार्मूले को बदलने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रबंधन ने स्पष्ट कह दिया कि बोनस को लेकर फार्मूला एनजेसीएस के एग्रीमेंट के मुताबिक है। इस वजह से एग्रीमेंट के मुताबिक ही बोनस दिया जाएगा। आखिर शाम 6.15 बजे बैठक बेनतीजा खत्म हो गई। बैठक में इंटक से डॉ. जी संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे, सीटू से ललित मोहन मिश्रा, विश्व रूप बनर्जी, एचएमएस से संजय वधावकर, राजेंद्र सिंह, एटक से विद्यासागर गिरी, रामाश्रय प्रसाद, बीएमएस डीके पाण्डेय और प्रबंधन से डायरेक्टर पर्सनल, केके सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस मौजूद थे।