Chhattisgarh Rajyotsava 2024: इस बार दीपावली त्योहार की वजह से राज्योत्सव की तिथि को लेकर पेंच फंस गया है। इसे लेकर अधिकारियों के स्तर पर एक दौर का मंथन भी हो गया है। त्योहार के मद्देनजर इसकी तिथि आगे बढ़ाने की कवायद की जा रही है। चर्चा है कि इस बार राज्योत्सव 4 नवम्बर से शुरू हो सकता है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा।