
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दर्दनाक हादसा (Photo Video SS)
CG Truck Accident: गोबरा नवापारा–रायपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6:30 बजे गोबरा नवापारा नगर के संजीवनी हॉस्पिटल के पास, होंडा शोरूम के सामने हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बुडेनी निवासी मन्नू देवांगन (27 वर्ष) किसी कार्य से अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और युवक ट्रक के नीचे दब गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर दुर्घटना की जांच कर रही है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है तथा ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दे कि गोबरा नवापारा–रायपुर मुख्य मार्ग क्षेत्र का एक व्यस्त और तेज रफ्तार ट्रैफिक वाला रास्ता माना जाता है, जहां अक्सर सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खासकर शाम के समय वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।
संजीवनी हॉस्पिटल और आसपास के क्षेत्र में सड़क पार करने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही के चलते यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इससे पहले भी इस मार्ग पर लापरवाही और ओवरस्पीडिंग के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
हालिया घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल, सिग्नल व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Updated on:
17 Mar 2026 01:48 pm
Published on:
17 Mar 2026 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
