29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर समेत इन 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, कुछ ही देर में शुरू होगा आंधी-तूफान, IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने रायपुर समेत 10 जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटे कई इलाकों के लिए भारी पड़ सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Rain Alert

Rain Alert (photo-patrika)

Rain Alert: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाके तेज धूप और लू की चपेट में हैं। सुबह 10 बजे से ही कड़ी धूप लोगों को परेशान करने लगती है, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाओं का असर और तेज हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि देर शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिल रही, वहीं रात में उमस लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी जारी की है।

रायपुर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। अगले 3 घंटे भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के तत्काल पूर्वानुमान (Nowcast) के मुताबिक कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़ और दुर्ग जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अचानक मौसम बदलने से कई इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिल सकता है। लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है।

अभी भी लू की चपेट में प्रदेश

फिलहाल छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिले लू की चपेट में हैं। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 जून तक कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भीषण गर्मी से राहत मानसून आने के बाद ही मिलने की उम्मीद है।

13 जून तक मानसून के जगदलपुर पहुंचने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और 13 जून के आसपास छत्तीसगढ़ में इसकी एंट्री होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी मानसून प्रदेश में जगदलपुर के रास्ते प्रवेश कर सकता है। इसके बाद दो से तीन दिनों के भीतर मानसून रायपुर पहुंच सकता है, जबकि 20 जून तक पूरे प्रदेश में इसके सक्रिय होने के आसार हैं।