8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Bonus पर बड़ा अपडेट, इस बार हाथ आ सकती है इतनी मोटी रकम, होने वाली है बैठक

Diwali Bonus: दिवाली बोनस को लेकर एनजेसीएस कोर कमेटी की अहम बैठक 1 अक्टूबर को होने वाली है। जिसमें यह साफ हो जाएगा कि इस बार कर्मियों को कब और कितनी राशि देनी है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Sep 2024, 1:55 PM IST

diwali Bonus

Diwali Bonus: भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों को इस साल बोनस (एक्सग्रेसिया) को लेकर एनजेसीएस कोर कमेटी की बैठक 1 अक्टूबर को होगी। इसमें सभी एनजेसीएस यूनियन के दो-दो सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके पहले ही कर्मियों ने 50,000 रुपए से अधिक की मांग की है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कर पूर्व 2,637 करोड़ रुपए मुनाफा हुआ था।

Diwali Bonus: एसपीआईएस के तहत भुगतान

Diwali Bonus: क्रूड स्टील उत्पादन भी बेहतर हुआ था। तब कर्मियों को उनके बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस दिया जाना चाहिए। वहीं प्रबंधन सेल परफॉर्मेंस इंसेंटिव स्कीम (एसपीआईएस) के तहत एक्सग्रेसिया का कर्मियों को भुगतान करती है।

यह भी पढ़ें: Diwali Bonus: दिवाली बोनस पर बड़ा अपडेट, 14 अक्टूबर तक होंगे भुगतान, सर्कुलर जारी

सेल का उत्पादन जिस वक्त कर्मियों की संख्या 70,000 थी, तब 14.5 मिलियन टन था। वहीं अब नियमित कर्मियों की संख्या सेल में घटकर 45,500 रह गई है, तब उत्पादन बढ़कर 19.2 मिलियन टन तक जा पहुंचा है। कर्मचारी उमीद कर रहे हैं कि उत्पादन बेहतर करने के एवज में बोनस अधिक मिलेगा।

कर्मियों को साल दर साल मिलने वाला बोनस

Diwali Bonus: इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि हमने प्रबंधन से बोनस फार्मूला बदलने की मांग की थी। सेल प्रबंधन सहमत भी हुआ, अब मीटिंग में देखते हैं, क्या प्रस्ताव प्रबंदन की ओर से आता है।