CG News: भिलाई इस्पात संयंत्र में हर 4 कर्मचारी पर 1 अधिकारी है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो साफ होता है कि हर साल 1200 से अधिक कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं। इसके एवज में नए कर्मियों की भर्ती नहीं हो रही है। वहीं कुछ कर्मचारी विभागीय परीक्षा देकर अधिकारी बन गए हैं। अब उत्पादन का सारा जिम्मा धीरे-धीरे ठेका श्रमिकों के हाथ आते जा रहा है। बीएसपी अब उत्पादन में जो भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, उसमें सीधे तौर पर ठेका श्रमिकों का योगदान देखा जा सकता है।