10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: मीटिंग के नाम पर लॉज में बुलाया, फिर बदमाश ने की हैवानियत की सारी हदें पार.. महिला के शरीर पर मिले नाखून के निशान

Crime News: महिला को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। छावनी पुलिस ने आरोपी लक्की जार्ज और उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
rape: फाइल फोटो पत्रिका

rape: फाइल फोटो पत्रिका

CG Crime News: भिलाई के सुपेला क्षेत्र के कुख्यात आरोपी वी. लक्की जॉर्ज पर एक महिला को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। छावनी पुलिस ने आरोपी लक्की जॉर्ज और उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा के अनुसार, पीड़िता अपने पति और पिता के साथ बुधवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह सेक्टर-4 निवासी लक्की जार्ज की दुकान में काम करती है। पांच मार्च को आरोपी ने उसे फोन कर मीटिंग के बहाने पावर हाउस स्थित केशरी लॉज में बुलाया।

महिला के अनुसार वह शाम करीब चार बजे लॉज पहुंची, जहां आरोपी उसे कमरे में ले गया। बातचीत के दौरान उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह साहस दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और वहां से निकलकर घर पहुंची। बाद में उसने पूरी घटना अपने पति और पिता को बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

शरीर पर मिले नाखून के निशान

पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के शरीर पर कई जगह नाखून से खरोंच दी, जिससे उसके शरीर पर निशान मिले हैं। आरोपी ने किसी को बताने पर महिला के पति और पिता को जान से मारने की धमकी थी।

आरोपी की पत्नी पर भी धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने भी उसे फोन कर बुलाया और उसका मोबाइल छीनकर बनाए गए वीडियो डिलीट कर दिए। धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। हालांकि महिला ने कुछ स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे थे, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है।

कई आपराधिक मामलों में रहा शामिल

पुलिस के अनुसार वी. लक्की जॉर्ज सुपेला थाना का गुंडा बदमाश है और उसके खिलाफ सुपेला व भिलाई नगर थानों में दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। वह सेक्टर-10 ग्लोब चौक के पास हुई फायरिंग की घटना में भी अपने साले और कुख्यात आरोपी अमित जोश के साथ शामिल था। इस मामले में उसे पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।