
मैं पढ़ाई करने जा रही हूं... फिर नहीं लौटी बाहर, 15 साल की छात्रा मां की साड़ी को बनाया मौत का फंदा(photo-patrika)
CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है।
छात्रा ने पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद “मैं पढ़ाई करने जा रही हूं” कहकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया।
कमरे के अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। छात्रा अपनी मां की साड़ी के सहारे कमरे की छत की लकड़ी (मेयार) से बने फंदे पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही जलबंधा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, सहेलियों और स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
Published on:
26 Feb 2026 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
