5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Rape Case: मैं तुमसे प्यार करता हूं… कहकर युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पूछताछ में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

Rape Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बार फिर नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवक ने नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का लालच देकर बार-बार शारीरिक शोषण किया।

less than 1 minute read
Google source verification
8 year old girl raped after entering her home shocking incident in bareilly up

representative picture (patrika)

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बार फिर नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवक ने नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का लालच देकर बार-बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस चौकी जालबांधा में 16 फरवरी को अपराध दर्ज हुआ। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामला गंभीर होने और पीड़िता नाबालिग होने के कारण तुरंत जांच टीम गठित की गई।

पीड़िता से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम ने गंडई क्षेत्र में छापेमारी की। वहां से आरोपी ओमप्रकाश पिता संतोष साहू उम्र 19 वर्ष, निवासी करमतरा चौकी जालबांधा थाना को पीड़िता के साथ बरामद किया गया। पीड़िता से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। उसने बताया कि आरोपी उसे नाबालिग होने के बावजूद प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देता रहा। विभिन्न जगहों पर ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और लगातार बलात्कार किया। घटना के दिन भी उसे भगाकर जबरन शोषण किया गया। विवेचना में प्रकरण में धारा 64, 65 और 2(ढ) बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।