14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: होली पर गैंगवार की साजिश नाकाम, पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा, एमपी कनेक्शन का खुलासा

Crime News: होली के दौरान गैंगवार कर पुराने विवाद का बदला लेने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification
होली में गैंगवार की थी तैयारी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

होली में गैंगवार की थी तैयारी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: होली के दौरान गैंगवार कर पुराने विवाद का बदला लेने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली ने मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से हथियार खरीदकर लाए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 111 बीएनएस तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

कुछ समय पहले 16 खोली क्षेत्र में हुए विवाद और मारपीट में मुख्य आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली को गंभीर चोटें आई थीं, आंख में चोट लगी थी। इसी घटना का बदला लेने के लिए उसने गैंगवार की योजना बनाई थी। शिवम मध्यप्रदेश के धार से 2 पिस्टल और 2 देशी कट्टा खरीदकर लाया था। इनमें से एक देशी कट्टा दुर्ग के एक युवक को और एक पिस्टल धमतरी के एक युवक को बेच दिया था। शेष हथियारों के साथ आरोपी होली के दौरान गैंगवार की तैयारी की जा रही थी।

कब्रिस्तान के पास दबिश, चार आरोपी मौके से पकड़े गए

एसपी अंकिता शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 फरवरी को शंकरपुर क्षेत्र से सूचना मिली कि चार्ली नामक युवक साथियों के साथ डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास पिस्टल व कट्टा लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस चौकी चिखली की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर चार संदेहियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली निवासी शंकरपुर, डिगंबर साहू उर्फ छोटू निवासी पेंड्री, सेवक कश्यप उर्फ डाला निवासी शंकरपुर और गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा निवासी शंकरपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में शिवम के पास से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस तथा डिगंबर के पास से 1 देशी कट्टा बरामद हुआ।

हथियारों की दुर्ग-धमतरी में भी सप्लाई

पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसने साथी विक्की देशमुख उर्फ मोनू निवासी चंद्रखुरी दुर्ग के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के धार-बड़वानी क्षेत्र से 2 पिस्टल व 2 देशी कट्टा खरीदे थे। इनमें से एक कट्टा विक्की के पास दुर्ग में और एक पिस्टल उमेश साहू निवासी गोकुलपुर धमतरी को दिया गया था। जानकारी के बाद पुलिस टीम साइबर सेल के साथ संयुक्त टीम ने दुर्ग में दबिश देकर विक्की देशमुख से 1 देशी कट्टा जब्त किया। मोहारा पुल के पास घेराबंदी कर उमेश साहू और उसके साथी जतीन दास मानिकपुरी को पकड़ा गया। जतीन के कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुई।

16 खोली में विवाद, मारपीट का मामला

पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले 16 खोली क्षेत्र में हुए विवाद और मारपीट में शिवम को गंभीर चोटें आई थीं। उसी का बदला लेने के लिए होली पर गैंगवार की योजना बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ी वारदात हो सकती थी। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, धमकी, आम्र्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हैं। सभी सात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस बरामद की गई है।