7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1.44 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, म्यूल बैंक खातों से लेन-देन के आरोप में दो गिरफ्तार

राजनांदगांव। साइबर अपराध से संबंधित होने की जानकारी थी, इसके बाद भी उन्होंने खातों का उपयोग किया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Google source verification
1.44 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, म्यूल बैंक खातों से लेन-देन के आरोप में दो गिरफ्तार

राजनांदगांव। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों में गौरी नगर चिखली निवासी आवेश पिता अब्दुल रउफ खान (24) और दीनदयाल कॉलोनी कौरिनभांठा निवासी मुकेश कुमार वैष्णव पिता बंशीदास वैष्णव (28) शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युको बैंक राजनांदगांव के खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया।

साइबर अपराध समन्वय केंद्र (समन्वय पोर्टल) से मिली जानकारी के अनुसार 2024-25 में इन खातों में एक लाख 44 हजार 15 रुपए की धोखाधड़ी की राशि जमा हुई थी। आरोपियों को राशि के साइबर अपराध से संबंधित होने की जानकारी थी, इसके बाद भी उन्होंने खातों का उपयोग किया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।