
CG Accident: सुरसाबांधा-कोपरा के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, लोमश पटेल और उनकी पत्नी बुधियारिन पटेल, जो कि तर्रा निवासी हैं, साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे सुरसाबांधा के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी-05/बी/ 4902 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सडक़ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने लोमश पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी बुधियारिन पटेल का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
डोंगरगढ़ से वापस लौट रहे दंपती ट्रक की चपेट में
भिलाई के संजय नगर सुपेला निवासी 45 वर्षीय नागराज साहू (45) अपनी पत्नी पुष्पा साहू के साथ बाइक से डोंगरगढ़ से देवी दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमनी थाना क्षेत्र के आगे वन-वे मार्ग में ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती सडक़ पर गिर गए और नागराज साहू ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। पढ़े पूरी खबर
ट्रेलर की टक्कर से माता-पिता की मौत
रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गई तो वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। पढ़े पूरी खबर
Updated on:
15 Apr 2026 04:16 pm
Published on:
15 Apr 2026 04:15 pm
