13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: एक झटके में उजड़ा परिवार, ट्रेलर की टक्कर से माता-पिता की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Road Accident: एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 14 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई...

2 min read
Google source verification
हादसा (Photo Source- Patrika)

हादसा (Photo Source- Patrika)

Road Accident: रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसमें सवार पति-पत्नी की मौत हो गई तो वहीं उसकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

जानें पूरा मामला

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना निवासी रोहिणी चौधरी (50 वर्ष) अपनी पत्नी रजनी चौधरी (45 वर्ष) व बेटी भारती चौधरी (14 वर्ष) के साथ एक ही बाइक में रविवार को घरघोड़ा की तरफ जा रहा था। ऐसे में शाम करीब 4 बजे के आसपास रोहिणी चौधरी घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह रोड पर पहुंचा था, तभी घरघोड़ा की ओर से एक ट्रेलर चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल

टक्कर लगते ही रोहिणी चौधरी का परिवार बाइक समेत दूर जा गिरा। इस हादसे में रोहिणी और उसकी पत्नी रजनी चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई तो उसकी बेटी भारती चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दिया, इससे तीनों को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया। इससे डाक्टरों ने पति-पत्नी को प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया तो उसकी बेटी भारती को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि भारती की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद खेत में घुस गया ट्रेलर

इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने वाहन को नियंत्रण नहीं कर पाया और बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मारते हुए खेत में जा घुसा। ऐसे में अगर कोई और वाहन उसके आसपास होता तो वह भी क्षतिग्रस्त हो गया होता। ऐसे में पुलिस ने परिजनेां की रिपोर्ट पर ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई है। साथ ही घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, लेकिन उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मां-बेटी गंभीर- जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे -43 सड़क में ग्राम कछार के पास सोमवार देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई… पूरी खबर पढ़े