1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Huge Road Accident: NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मां-बेटी गंभीर

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भीषण टक्कर हो गई।

2 min read
Google source verification
हादसा (Photo Source- Patrika)

हादसा (Photo Source- Patrika)

Huge Road Accident: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे -43 सड़क में ग्राम कछार के पास सोमवार देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई, जबकि एक की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोविंद यादव 35 वर्ष, पिता रुपन यादव, निवासी फरसाटोली सोखामुड़ा, अपनी बाइक सीजी 13 एए 4261 सीडी डीलक्स से महेशपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे खेम सागर सिदार 33 वर्ष, निवासी कछार, अपनी प्लेटिना बाइक सीजी 14 एमआ 1632 से लुड़ेग सामान लेने गए थे और वापस लौट रहे थे।

Huge Road Accident: भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

बताया जा रहा है कि कछार के पास दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण बिगडऩे से दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में खेम सागर सिदार के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल गोविंद यादव को तत्काल पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में गोविंद यादव की पत्नी और बेटी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद पूरे गांव में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच 43 पर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

2 महीने में 75 लोगों की मौत, इस जिले की सड़क बनी जानलेवा, राहगीर भी नहीं सुरक्षित- कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसमें राहगीर मारे जा रहे हैं। सबसे अधिक दुपहिया वाहन पर सवार यात्रियों की जान जा रही है। सड़क पर पैदल चलने वाले या सड़क किनारे खड़े मुसाफिर भी सुरक्षित नहीं है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई है, जिसमें सड़क किनारे खड़े या दुपहिया वाहन में सफर के दौरान यात्रियों की जान गई है। जनवरी-फरवरी में अलग-अलग स्थानों पर 157 दुर्घटनाएं हुई है। इसमें 119 यात्री घायल हुए हैं। 75 यात्रियों की मौत हुई है… पूरी खबर पढ़े