30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: जशपुर के होम-स्टे की दुनिया मुरीद, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने चखा देसी स्वाद

CG News: जशपुर के होम-स्टे की लोकप्रियता उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गई, जब भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने प्रवास के दौरान केरे-देशदेखा के होम-स्टे में ठहरे।

2 min read
Google source verification

जशपुर

image

Love Sonkar

Mar 28, 2026

CG News: जशपुर के होम-स्टे की दुनिया मुरीद, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने चखा देसी स्वाद

जशपुर के होम-स्टे में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Photo Patrika)

CG News: प्रदेश का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले जशपुर जिले में ग्रामीण पर्यटन की बयार बहने लगी है। जिला प्रशासन की होम-स्टे पहल अब न केवल रंग ला रही है, बल्कि बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गई है। केरे, किनकेल, देवबोरा और मयाली जैसे गांवों में संचालित इन होम-स्टे ने जशपुर की हरियाली, जलप्रपातों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की शुरुआत कर दी है।

जशपुर के होम-स्टे की लोकप्रियता उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गई, जब भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने प्रवास के दौरान केरे-देशदेखा के होम-स्टे में ठहरे। उन्होंने वहां की सादगी, पारंपरिक भोजन और ग्रामीणों की आत्मीयता की जमकर सराहना की। इस हाई-प्रोफाइल विजिट के बाद स्थानीय पर्यटन को एक नया आत्मविश्वास मिला है।

स्वदेश दर्शन 2.0: 20 करोड़ से संवरेगा मयाली-बगीचा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन के अनुरूप, जशपुर को इको-टूरिज्म और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। हाल ही में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत करीब 20 करोड़ रुपए की लागत वाली मयाली-बगीचा परियोजना का भूमिपूजन किया गया है। इस परियोजना के जरिए मयाली क्षेत्र में रिसॉर्ट, पाथवे और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

सुकून की तलाश में पहुंच रहे पड़ोसी राज्यों के मेहमान

झारखंड, मध्य प्रदेश और रायपुर जैसे शहरों की भागदौड़ से दूर पर्यटक अब जशपुर की वादियों का रुख कर रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि यहां की पहाड़ी नदियों और झरनों के बीच होम-स्टे में ठहरना एक अनूठा अनुभव है। स्थानीय व्यंजनों का स्वाद और ग्रामीणों की सहज मेहमाननवाजी शहरी जीवन के तनाव को कम करने में 'थेरेपी' की तरह काम कर रही है।


जशपुर में फिलहाल केरे, मयाली, तमता, बालाझार, खुड़िया रानी और दनगरी में होम-स्टे बनकर तैयार हैं। पर्यटक यहां रुक रहे हैं और सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। जशपुर जंबूरी के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इन होम-स्टे का उपयोग किया था, जो एक सुखद संकेत है।

-अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत, जशपुर

जानें कौन है शुभांशु शुक्ला?

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट, इंजीनियर और इसरो के अंतरिक्ष यात्री हैं। वे भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले 4 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। साल 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाले शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय हैं।