12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mini Truck Accident: नेशनल हाईवे 43 पर दर्दनाक सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल जा रही मिनी ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत

Chhattisgarh Accident News: NH-43 पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद लोगों और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
2 min read
Google source verification

जशपुर

image

Love Sonkar

May 22, 2026

Chhattisgarh Accident

Mini Truck Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया। अनियंत्रित मिनी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों और वाहनों को टक्कर मारते हुए कई लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Mini Truck Accident: ट्रक ने कई लोगों को रौंदा

जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक जशपुर से सब्जियां लोड कर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान NH-43 पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद लोगों और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद लोग मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

कई वाहनों को भी मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिनी ट्रक ने लोगों को कुचलने के बाद सड़क पर खड़े कई वाहनों को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई दोपहिया और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने वाहन के खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने NH-43 पर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।