8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टाग्राम रील्स के लिए 9 दुर्लभ गिलहरियों की बलि! वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Viral Instagram Reels: सोशल मीडिया के दौर में वायरल होने के लिए लोक कुछ भी कर जाते हैं। वहीं अब की बार तो एक शख्स ने 9 दुर्लभ गिलहरियों की बलि चढ़ा दी..

2 min read
Google source verification
insta reels viral

9 दुर्लभ गिलहरियों के शिकार का खुला राज ( Photo - Patrika )

Viral Instagram Reels: वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी और शिकार के खिलाफ दंतेवाड़ा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 भारतीय विशाल गिलहरियों के शिकार मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से की गई, जिसमें विभाग की संयुक्त टीम ने रील का पीछा करते हुए आरोपी के घर तक पहुंच दबिश दी।

Viral Instagram Reels: वीडियो ने मचाई खलबली

मामले का खुलासा तब हुआ जब ओडिशा वन कर्मचारियों को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रील मिली, जिसमें दो लोग दुर्लभ भारतीय विशाल गिलहरियों के साथ नजर आ रहे थे। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची-1 में संरक्षित है। वीडियो सामने आने के बाद उदंती सीता नदी टाइगर रिज़र्व की एंटी-पोचिंग टीम, राज्य फ्लाइंग स्क्वाड और दंतेवाड़ा वन विभाग की संयुक्त टीम ने तुरंत जांच शुरू की।

लोकेशन ट्रैक कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

इंस्टाग्राम रील्स की लोकेशन ट्रैक कर 8 अप्रैल 2026 को बारसूर क्षेत्र से आरोपी बंशीराम कोवासी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से स्लॉथ भालू की खाल और शिकार में इस्तेमाल होने वाले फंदे भी बरामद किए गए। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी झाड़ी-मांस (बुश मीट) के लिए वन्यजीवों का शिकार करता था। अन्य फरार आरोपियों पर नजर रखी जा रही है, और गरियाबंद पुलिस का इनपुट भी मामले को सुलझाने में मददगार रहा।

लोगों से ऐसी लापरवाही नहीं करने की अपील

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय विशाल गिलहरी जंगलों के लिए बेहद अहम प्रजाति है, जो बीज फैलाकर पेड़ों के पुनर्जनन में मदद करती है और स्वस्थ वन तंत्र का संकेत मानी जाती है। वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध शिकार और वन्यजीव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 को सख्ती से लागू करने की पुष्टि करता है और आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।