
Illegal Diamonds: गरियाबंद पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 नग चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 04 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई स्पेशल टीम और थाना शोभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरा जैसे चमकीले खनिज पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर कुसियार बरछा कचना ध्रुवा मंदिर के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी डमरू लाल लहरे 52 वर्ष, निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट, जिला नवरंगपुर उड़ीसा को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 08 नग हीरे और एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) एवं खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
हाल ही में गरियाबंद पुलिस ने लाखों रुपए के 34 नग हीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के एक तस्कर यहां ग्राहक ढूंढ रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा है। बगैर तराशे हुए हीरो के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था। इस गिरफ्तारी के बाद और आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना बढ़ गई है।
पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस नजर बनाए हुए थी, सूचना मिली थी कि एक तस्कर बिना तराशे हीरा बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी बंशीधर सेठी को दबोचा गया। वह ओडिशा के धोबापाडा निवासी है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि इलाके में हीरा तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में और भी आरोपियों के सामने आने की संभावना है और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।
Published on:
02 Apr 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
