27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद को काला झंडा दिखाने से पहले ही NSUI नेता नजरबंद, इस मुद्दे पर भड़का बवाल… 5 घंटे थाने में बैठे रहे पदाधिकारी

Political News: राजनांदगांव जिले के अग्रणी दिग्विजय कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पदक वितरण समारोह राजनीतिक विवादों में घिर गया।

less than 1 minute read
Google source verification
सांसद को काला झंडा दिखाने से पहले ही NSUI नेता नजरबंद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

सांसद को काला झंडा दिखाने से पहले ही NSUI नेता नजरबंद (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Political News: राजनांदगांव जिले के अग्रणी दिग्विजय कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पदक वितरण समारोह राजनीतिक विवादों में घिर गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद संतोष पांडेय को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने सुबह से ही हिरासत में ले लिया। आठ नेताओं को बसंतपुर थाने में करीब 5 घंटे तक बैठाए रखा गया और कार्यक्रम समाप्ति के बाद छोड़ा गया।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन छात्र मंच को राजनीतिक मंच में बदल रहा है। उनका कहना है कि कार्यक्रम में भाजपाइयों को समाजसेवी बताकर बुलाया जाता है, जबकि कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने से परहेज किया जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया।

सुबह घर से उठाया

पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शन की घोषणा एक दिन पहले ही किए जाने के बावजूद पुलिस ने सुबह 10 बजे नेताओं को उनके घरों से उठाया। हिरासत में लिए गए लोगों में राजा यादव, पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, विशु आजमानी, ऋषभ निर्मलकर, संजय साहू, सागर ताम्रकार, हनी भलावे और अशुंल श्रीवास्तव शामिल थे। घटना के बाद जिला कांग्रेस पदाधिकारी थाने पहुंचे और विरोध जताया। आज शुक्रवार को विज्ञान महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम है, वहां भी इस तरह की स्थिति बनने की संभावना है।