8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड, Diwali में होगी बंपर खरीदारी, बुकिंग जारी

Electric Vehicles: कोरबा जिले में वाहनों की बिक्री को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे पता चलता है कि धीरे-धीरे इलेक्ट्रानिक वाहनों से लोगों का लगाव बढ़ रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 5 Oct 2024, 1:29 PM IST

electric vehicle

Electric Vehicles: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वाहनों की बिक्री को लेकर परिवहन विभाग द्वारा जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे पता चलता है कि धीरे-धीरे इलेक्ट्रानिक वाहनों से लोगों का लगाव बढ़ रहा है। इस साल अभी तक 868 इलेक्ट्रिक वाहन सड़क पर उतर चुके हैं जबकि एक साल पहले वर्ष 2023 में 1300 लोगों ने इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ी की खरीदी की थी। जबकि 2022 में यह संख्या 937 थी।

यह भी पढ़ें: CG Electric Vehicle: बिना चार्जिंग स्टेशन के दौड़ रही 3 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, लोगों को हो रही दिक्कत

Electric Vehicles: कोविड-2019 के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद करने वाले ग्राहकों की संया में तेजी देखी जा रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इन वाहनों की बिक्री को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से उठाया गया कदम है। जिसमें प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बनाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन देती है। इसे खरीदने वाले को भी प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान किया जाता है। साथ ही साथ इन वाहनों से लोगों का जुड़ाव हो इसके लिए सरकार की ओर से समय-समय पर कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। उमीद है कि आने वाले दिनों में शहर और उपनगरीय इलाकों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

Electric Vehicles: ऊर्जाधानी के लिए ये वाहन उपयुक्त

प्रदेश में पावर हब के नाम से मशहूर कोरबा में प्रदूषण को लेकर लोगों की चिंताएं हमेशा बनी रहती है। शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। इस स्थिति में हर माह बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां सड़क पर उतर रही है। इसमें पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों की संया अधिक है। लेकिन सरकार की प्रोत्साहन नीति से और पेट्रोल-डीजल के समय-समय पर बढ़ने वाले दाम को लेकर लोग हमेशा परेशान रहते हैं। उनके लिए अब इलेक्ट्रिक वाहन नई आशा लेकर आ रहे हैं। इन वाहनों के चलने से प्रदूषण नहीं होता है, साथ ही इंधन की भी बचत होती है जिससे लोगों पर ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ता है।

धीरे-धीरे ऊर्जाधानी की सड़कों पर दिखने लगी ई-गाड़ियां

धीरे-धीरे ऊर्जाधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां दिखने लगी है। हालांकि इसमें अभी ज्यादा संख्या दोपहिया गाड़ियों की है। कुछ तीन पहिया गाड़ियां भी अब नजर आने लगी हैं। हाल ही के दिनों में लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक चारपहिया गाड़ियों को लेकर भी बढ़ा है। कई लोगों ने इन गाड़ियों को खरीदा है जो शहर में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों का रूझान बढ़ रहा है उससे उमीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में ये गाड़ियां बाइक और ऑटो की जगह धीरे-धीरे ले लेंगी।

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। नवरात्र में देवी के नौ रूपों की आराधना के साथ-साथ लोग इस सीजन में अपने लिए जरूरी सामान भी खरीदने में लगे हुए हैं। कोई ऑनलाइन कंपनियों के जरिए अपने सामानों को घर तक मंगवा रहा है तो कोई दुकानों तक पहुंच रहा है। इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल ई-वाहनों को लेकर लोगों का रूझान बढ़ा है और इसे देखते हुए ई-बाइक के डीलरों ने अपने यहां वाहनों का स्टॉक मंगाना शुरू कर दिया है। कई दुकानदारों ने तो अभी से स्टॉक पूरा कर लिया है।