कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 9 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नैचिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहनें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, महात्मा गांधी के खून का एक-एक कतरा कांग्रेसियों के ऊपर कर्जदार है। यह सब गोड़सेवादी क्या जानेंगे। इस दौरान बैज ने अपनी यात्रा के अनुभव को साझा किया। साथ ही कुशासन और बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी।