8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Business Profit: त्योहारों की धूम से व्यापार को मिलेगी बड़ी राहत, 50 हजार करोड़ से अधिक की उमीद

CG Business Profit: राजधानी रायपुर में देश भर में नवरात्रि के साथ त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है, जिससे अगले एक महीने तक बाजारों में रौनक बढ़ने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 4 Oct 2024, 5:12 PM IST

business

CG Business Profit: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में देश भर में नवरात्रि के साथ त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है, जिससे अगले एक महीने तक बाजारों में रौनक बढ़ने की संभावना है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि नवरात्रि, रामलीला, डांडिया और गरबा जैसे उत्सवों के चलते इस बार लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की उमीद है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: घोटाले की आशंका.. वन विभाग के गोदाम में मिला सरकारी चावल, मची खलबली

लाखों लोगों को मिल रहा रोजगार

CG Business Profit: कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि इन उत्सवों के दौरान कपड़े, पूजा सामग्री, मिठाइयां और साज-सज्जा के सामानों की भारी मांग रहती है। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने भारतीय उत्पादों की मांग को और बढ़ावा दिया है। कैट के मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, सुरिन्द्रर सिंह आदि ने कहा कि नवरात्रि, रामलीला और गरबा जैसे उत्सवों के दौरान छोटे-बड़े एक लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनसे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।

CG Business Profit: पंडाल बनाने वाले टेंट हाउस, सजावटी कंपनियों, पूजा सामग्री विक्रेताओं, कपड़ा व्यवसायियों, मिठाई विक्रेताओं आदि को इन दिनों काफी व्यापार मिलता है। जिससे लोगो के चेहरे में रौनक भी आ जाती है। बढ़ते व्यापार से त्यौहार का मजा दुगना हो जाता है।