
Winter 2024
Winter 2024: जिले में ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को दिन का तापमान औसत से 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री की गिरावट के बाद 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने वेदर बुलेटिन जारी कर अगले तीन दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री और नीचे गिरने की संभावना जताई है।
उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अब प्रदेश में सर्द हवाएं चलेंगी। नवंबर आखिरी तक रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने का आंकलन किया गया है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, हवाओं में होने वाले बदलवों को देखते हुए इस साल दिसंबर में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं जनवरी का महीना कड़ाके की ठंड का अहसास करा सकता है।
रायपुर में आज अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को रायपुर में रात का तापमान 16.5 डिग्री तक पहुंच गया था जो सामान्य के बराबर है। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है।
जिले में लगातार रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। सोमवार को दुर्ग में रात का पारा 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं राजनांदगांव में रात का पारा 15 डिग्री और बालोद में 15.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
Updated on:
19 Nov 2024 10:45 am
Published on:
19 Nov 2024 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
