दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। वहीं, सुकमा में बादल नहीं छाने के कारण प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान वाला शहर बन गया है। वहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। जबकि, यह पहाड़ी इलाका है। वहीं, मैदानी व शहरी इलाके वाले रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री है। ये तापमान भी चौंकाने वाला है, क्योंकि नवंबर में सुकमा व जगदलपुर का तापमान रायपुर से ज्यादा हो, ऐसा कम ही होता है।