भिलाई

CG Weather: आज से दो दिन तक बारिश की सम्भावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather: दिन और रात का तापमान अभी भी लगातार कम और अधिक हो रहा है। फिलहाल, अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री बढ़ोतरी पर 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
less than 1 minute read
Sep 17, 2025
CG Weather: आज से दो दिन तक बारिश की सम्भावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather: दुर्ग जिले में मंगलवार को पल-पल में मौसम बदलता रहा। सुबह पहट में 3.2 मिमी बारिश के बाद बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप खिल उठी। इसके बाद शाम को दोबारा मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई। उधर, दिन और रात का तापमान अभी भी लगातार कम और अधिक हो रहा है। फिलहाल, अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री बढ़ोतरी पर 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान औसत से 5.6 डिग्री की बड़ी गिरावट के बाद 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दुर्ग जिले में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश भी संभावित है।

अगले एक-दो दिन वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रह सकता है। जिससे दुर्ग संभाग में अच्छी बारिश का पुर्वानुमान लगाया गया है। हालांकि, हर दिन मौसम तंत्र में बदलाव हो रहे हैं, जिससे एक-दो दिन में स्थिति में बदलाव भी संभावित है। इस समय एक चक्त्रस्ीय-चक्त्रस्वात पूर्वी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर ऊपरी हवा पर एक सिस्टम बनने की भी प्रबल संभावना है, जिससे एक-दो दिन बारिश संभावित है।

Updated on:
17 Sept 2025 01:39 pm
Published on:
17 Sept 2025 01:38 pm