भीलवाड़ा

69वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 30 से

- 11 वर्षीय छात्र-छात्राएं दिखाएंगे हुनर, कबड्डी-खो-खो से लेकर वाद-विवाद तक होंगे मुकाबले
2 min read
Oct 25, 2025
69th block level sports competitions from 30th
69th block level sports competitions from 30th

शिक्षा विभाग की वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत 69वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुवाणा रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अलग-अलग तिथियों पर होंगी। ग्रामीण क्षेत्र सुवाणा की प्रतियोगिताएं कृष्णा पब्लिक स्कूल, छापरी में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगी। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से चयनित 11 वर्षीय छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शहरी क्षेत्र की प्रतियोगिता 1 से 3 नवंबर तक

शहरी क्षेत्र भीलवाड़ा की प्रतियोगिता माउंट ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हलेड़ रोड पर 1 र से 3 नवंबर तक होगी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं जैसे कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, तथा साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जीनगर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं प्रभारी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतियोगिता प्रारंभ से एक दिन पूर्व शाम 5 बजे तक टीमों का पंजीयन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केवल वही विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 1 जनवरी 2015 या उसके पश्चात जन्मी हो।

साहित्यिक विधा में भी होगा मुकाबला

11 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भी रोमांच रहेगा। हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का विषय हमारे पर्व एवं त्योहार रहेगा। जबकि वाद-विवाद का विषय मोबाइल का बच्चे पर प्रभाव होगा। सीबीईओे जीनगर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की प्रतिभाएं आगे आ सकें। सीबीईओे जीनगर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करती हैं। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की प्रतिभाएं आगे आ सकें।

Updated on:
25 Oct 2025 08:57 am
Published on:
25 Oct 2025 08:57 am
Also Read
View All
राजस्थान निकाय चुनाव: नेताओं के दफ्तर छोड़ ज्योतिषियों के द्वार पहुंचे दावेदार, जानें ज्योतिष नगरी कारोई गांव का इतिहास

20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव