25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान निकाय चुनाव: नेताओं के दफ्तर छोड़ ज्योतिषियों के द्वार पहुंचे दावेदार, जानें ज्योतिष नगरी कारोई गांव का इतिहास

भीलवाड़ा के कारोई गांव में निकाय और पंचायती राज चुनावों की हलचल के बीच टिकट के दावेदार ज्योतिषियों के दरवाजे पहुंच रहे हैं। 50 से अधिक ज्योतिषियों के यहां उम्मीदवार कुंडली, हस्तरेखा और राजनीतिक रिकॉर्ड दिखाकर टिकट व जीत के योग जान रहे हैं।
2 min read
Google source verification
rajasthan civic polls

कारोई में पंडित को हाथ ​​दिखाती महिला (फोटो पत्रिका)

भीलवाड़ा: नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की हलचल तेज होते ही ज्योतिष नगरी के नाम से विख्यात कारोई गांव में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई हैं। अमूमन टिकट के लिए उम्मीदवार नेताओं और मंदिरों के चक्कर काटते दिखते हैं, लेकिन कारोई का नजारा कुछ अलग ही है। यहां प्रत्याशी अपने भाग्य और चुनावी टिकट की गारंटी तलाशने सीधे ज्योतिषियों के घर और दफ्तरों के बाहर कतार में खड़े नजर आते हैं।

कारोई में इस समय लगभग पचास से अधिक ज्योतिषियों के ठिकानों पर राजस्थान के कोने-कोने से टिकट के दावेदार पहुंच रहे हैं। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि क्या उन्हें नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव को लेकर पार्टी का टिकट मिलेगा? और यदि मिला तो क्या वे चुनाव जीतकर, सरपंच, प्रधान, मेयर या अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच पाएंगे?

अधिकांश दावेदार जन्मकुंडली के साथ पार्टी के सेवाकाल से जुड़े रिकॉर्ड और फोटोग्राफ भी लेकर आते हैं। जबकि कई हस्तरेखाओं के सहारे राजनीतिक भविष्य जानने आ रहे हैं। कारोई निवासी पंड़ित गोपाललाल व्यास ने बताया कि निकाय और पंचायत चुनाव में राजनीतिक भविष्य जानने के लिए राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से टिकट के दावेदार और उनके परिजन आ रहे हैं। भृगु संहिता के जरिए उनके राजनीतिक एवं ग्रह और नक्षत्र के योग का अध्ययन किया जा रहा है।

कारोई का अनूठा इतिहास

भीलवाड़ा जिले का छोटा सा गांव कारोई सालों से अपनी सटीक भृगु संहिता और नाड़ी ज्योतिष विद्या के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। गांव में इन दिनों लग्जरी वाहनों का जमावड़ा है। देश के कई वीआईपी यहां चुनावी मौसम के साथ पारिवारिक कार्यक्रमों और आयोजनों के शुभ मुर्हूत निकलवाने के लिए आते रहते हैं।

कहा जाता है कि यहां के विद्वान पन्नों को देखकर व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य का ब्यौरा देने में महारत रखते हैं। यही वजह है कि आम जन ही नहीं, बल्कि देश के बड़े-बड़े राजनेता भी अपनी किस्मत का रुख जानने कारोई का रुख करते रहे हैं।

प्रत्याशियों में शुभ मुहूर्त का क्रेज

नगर निगम चुनाव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 27 अगस्त से अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति के साथ ज्योतिषीय शुभ योगों का भी सहारा ले रहे हैं।

पंडित अशोक व्यास के अनुसार, 27 अगस्त (गुरुवार) की सुबह 11.04 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक फॉर्म भरने का शुभ समय है। 28 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षा बंधन का राजकीय अवकाश रहेगा। 29 अगस्त (शनिवार) को दोपहर 12.13 बजे से 2.13 बजे तक का समय शुभ रहेगा। 30 अगस्त (रविवार) का पूर्ण अवकाश रहेगा। 31 अगस्त (सोमवार) को नामांकन दाखिल करने का सबसे उत्तम दिन है। सुबह 10 से सुबह 11.04 बजे और दोपहर 12.13 से 1.03 बजे तक का समय श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग