भीलवाड़ा

9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश अब 15 तक हो सकेंगे

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 10:03 AM IST
Admissions for classes 9th to 12th will now be possible till 15th
Admissions for classes 9th to 12th will now be possible till 15th

प्रदेश के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश 15 सितंबर तक होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस आशय के आदेश जारी किए है। इससे पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित थी। स्कूलों में प्रवेश की तिथि चौथी बार बढ़ाई है। आदेश में स्कूलों में नामांकन वृद्धि तथा अनामांकित एवं ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को स्कूल से जोड़ने का हवाला दिया है। तिथि बढ़ाने का एक कारण विभाग की ओर से निजी स्कूलों की क्रमोन्नति तथा अतिरिक्त विषय खोलने के लिए प्रस्तुत आवेदनों का निस्तारण अभी तक नहीं करना है। निजी स्कूलों के वर्ष 2024-25 के करीब 200 से भी ज्यादा क्रमोन्नति के प्रकरण लंबित है। जबकि शिक्षण सत्र 2025-26 में क्रमोन्नति के आवेदनों की संख्या भी सैकड़ों में है। प्रवेश जारी रखने से इन स्कूलों में अगली क्रमोन्नत कक्षाओं में प्रवेश दे पाना संभव हो पाएगा।

Updated on:
4 Sep 2025, 10:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा