भीलवाड़ा

अद्भुत संयोग: आज मनेगी महाष्टमी, दोपहर में गूंजेगा ‘भय प्रगट कृपाला’

भीलवाड़ा में शारदीय नवरात्र की धूम: एक ही दिन महाष्टमी, संधि पूजा और राम जन्मोत्सव का संगम
2 min read
Mar 26, 2026
Remarkable Coincidence: Mahashtami to be Celebrated Today; 'Bhay Pragat Kripala' to Resound This Afternoon.
अद्भुत संयोग: आज मनेगी महाष्टमी, दोपहर में गूंजेगा 'भय प्रगट कृपाला'

चैत्र नवरात्र के अंतर्गत गुरुवार को भक्ति और शक्ति का अद्भुत संयोग बन रहा है। सूर्योदय के समय अष्टमी और दोपहर में नवमी तिथि की व्याप्ति होने के कारण आज एक ही दिन दुर्गा अष्टमी, संधि पूजा, अन्नपूर्णा अष्टमी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव (राम नवमी) हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

शास्त्रों में उदया तिथि के महत्व के आधार पर गुरुवार को महाष्टमी और शुक्रवार को महानवमी का पर्व मनेगा। चूंकि प्रभु श्रीराम का प्राकट्य दोपहर 12:15 बजे हुआ था, अतः राम जन्मोत्सव गुरुवार को ही मनाया जाएगा। मंदिरों और घरों में 'भय प्रगट कृपाला, दीनदयाला' के स्वर गूंजेंगे।

शत्रु विजय के लिए 48 मिनट की 'संधिपूजा'

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गुरुवार सुबह 11:24 से दोपहर 12:12 बजे तक 'संधिपूजा' का विशेष मुहूर्त रहेगा। यह वही 48 मिनट का अत्यंत शुभ काल है, जब देवी चामुंडा ने असुर चंड-मुंड का संहार किया था। मान्यता है कि इस समय की गई विशेष आराधना जीवन की बाधाओं को दूर कर शत्रुओं पर विजय दिलाती है।

आज कन्या पूजन श्रेष्ठ, कल होगा व्रत पारण

महाष्टमी का पर्व गुरुवार को होने से कन्या पूजन सुबह के समय करना श्रेष्ठ रहेगा। अष्टमी तिथि सुबह 11:49 बजे तक रहेगी। वहीं, नवमी तिथि शुक्रवार सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के चलते महानवमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। श्रद्धालु शुक्रवार सुबह 10:06 बजे नवमी तिथि समाप्त होने के बाद ही व्रत का पारण कर अन्न ग्रहण करें।

  • पूजन के शुभ चौघड़िए (गुरुवार)
  • शुभ: सुबह 6:39 से 8:10 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:29 से 1:08 बजे तक
  • चंचल व लाभ: सुबह 11:13 से दोपहर 3:46 बजे तक
  • शाम का शुभ मुहूर्त: शाम 5:17 से 6:48 बजे तक

पंचांग दर्शन: क्यों है यह संयोग

जब अष्टमी तिथि के अंत के 24 मिनट और नवमी तिथि के प्रारंभ के 24 मिनट मिलते हैं, तो उसे 'संधिकाल' कहा जाता है। इस बार यह संयोग गुरुवार दोपहर को बन रहा है। राम नवमी के लिए मध्याह्न व्यापिनी तिथि की आवश्यकता होती है, जो गुरुवार को पूर्ण रूप से मिल रही है।

Updated on:
26 Mar 2026 09:24 am
Published on:
26 Mar 2026 09:24 am
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट