भीलवाड़ा

विश्व एड्स दिवस पर 1 दिसंबर को स्कूलों में होंगे जागरुकता कार्यक्रम

- इस बार की थीम 'सामूहिक कार्यवाही...' पर जोर; कार्यशाला, रैली और स्लोगन प्रतियोगिता के निर्देश
less than 1 minute read
Nov 29, 2025
Awareness programmes will be held in schools on December 1st on World AIDS Day.
Awareness programmes will be held in schools on December 1st on World AIDS Day.

स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों के तहत प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और संस्था प्रधानों को इस संबंध में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष की थीम "सामूहिक कार्यवाही एचआईवी प्रगति को बनाए रखती है और उसमें तेजी लाती है" रखी गई है। जिस पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

आदेशों के अनुसार सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को एड्स के संबंध में सही और सटीक जानकारी देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। इनमें कई कार्यक्रम शामिल हैं।

  • - कार्यशालाएं: एचआईवी-एड्स की जानकारी पर आधारित विशेष कार्यशालाएं आयोजित करना।
  • - प्रतियोगिताएं: पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित कर रचनात्मक जागरूकता फैलाना।
  • - सामुदायिक भागीदारी: एड्स जागरूकता रैली और लोकगीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करना।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच एचआईवी-एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और इसकी रोकथाम के प्रति गंभीर बनाना है।

टोल फ्री सेवा 1097 की जानकारी अनिवार्य

जागरुकता कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं और आम जनता को राष्ट्रीय टोल फ्री सेवा 1097 के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

  • - सेवा की प्रकृति: यह सेवा पूर्णतया गोपनीय और निःशुल्क है।
  • - परामर्शदाता: प्रशिक्षित परामर्शदाताओं की ओर से सेवा प्रदान की जाती है।
  • - विषय: एचआईवी-एड्स, यौन रोग एवं उससे जुड़ी सेवाओं तथा इनकी रोकथाम व इलाज से जुड़े सभी प्रश्नों के सही एवं सटीक उत्तर दिए जाते हैं।
  • - उपलब्धता: किसी भी आयु का व्यक्ति 24 घंटे किसी भी समय हिंदी या अंग्रेजी भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
Updated on:
29 Nov 2025 09:18 pm
Published on:
29 Nov 2025 09:18 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट