Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024 : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर आज मंगलवार सुबह से तिलकनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल ने सीपी जोशी को 3,54,606 से हरा दिया। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल को 8,07,640 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को 4,53,034 मत मिले। यानि की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगा दी।
Bhilwara Lok Sabha Seat Result 2024 : भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर आज मंगलवार सुबह से तिलकनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल को सीपी जोशी से 3,54,606 से हरा दिया। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल को 8,07,640 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को 4,53,034 मत मिले। यानि की भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगा दी। भीलवाड़ा से भाजपा के दामोदर अग्रवाल और कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी समेत 10 प्रत्याशी मैदान में थे।
राजस्थान की कपड़ा नगरी भीलवाड़ा लोकसभा सीट में 7 विधानसभा क्षेत्र -आसींद, भीलवाड़ा, मांडलगढ़, शाहपुरा, जहाजपुर, सहाड़ा, मांडल और बूंदी जिले की एक विधानसभा हिंडोली आती है। इस लोकसभा सीट की क्रमांक संख्या 23 है। यह सामान्य सीट है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर प्रथम चरण यानि की 19 अप्रैल को मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 60.37 फीसद मतदान हुआ था। भीलवाड़ा के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक वोटिंग का रिकॉर्ड 2019 में 67.58 प्रतिशत रहा है।
यह भी पढ़ें -
चुनाव 2014 में भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया। तो वहीं पर कांग्रेस ने डॉ. सीपी जोशी को चुनावी मैदान में उतारा है।
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने सुभाष चंद्र बहेरिया, कांग्रेस ने राम पाल शर्मा और बसपा ने शिवलाल गुर्जर चुनावी मैदान में उतारा। राइट टू रिकॉल पार्टी की ओर से पवन कुमार शर्मा को टिकट दिया गया था। भाजपा के सुभाष चंद्र बहेरिया ने 9,36,065 वोट लेकर जीत दर्ज की। कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 3,25,145 वोट और बसपा के शिवलाल गुर्जर को 15,599 वोट मिले।
लोकसभा चुनाव 2014 भीलवाड़ा में 63 फीसदी वोटिंग हुई। भाजपा को 57.09 फीसद और कांग्रेस को 34.78 फीसद वोट मिले। भाजपा के सुभाष बहेरिया ने कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चांदना को 2,46,264 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। भाजपा के सुभाष बहेरिया को 6,30,317 वोट मिले।
भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव में जनता ने 9 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा, 1 बार जनता दल, 1 बार बीएलडी के प्रत्याशी को सांसद बनाया। मौजूदा वक्त में भीलवाड़ा से भाजपा के सुभाष चंद्र बहेरिया सांसद हैं।
वर्ष---नाम---पार्टी
1952 - हरि राम - अखिल भारतीय राम राज्य परिषद
1957 - रमेश चंद्र - कांग्रेस
1962 - कालू लाल श्रीमाली - कांग्रेस
1967 - आर. चंद्रा - कांग्रेस
1971 - हेमेन्द्र सिंह - भारतीय जनसंघ
1977 - रूपलाल सोमानी - भारतीय लोक दल
1980 - गिरधारी लाल - कांग्रेस
1984 - गिरधारी लाल व्यास - कांग्रेस
1989 - हेमेन्द्र सिंह - जनता दल
1991 - शिवचरण माथुर - कांग्रेस
1996 - सुभाष चंद्र बहेरिया - भाजपा
1998 - राम पाल उपाध्याय-कांग्रेस
1999 - विजेंद्र पाल सिंह - भाजपा
2004 - विजेंद्रपाल सिंह - भाजपा
2009 - सीपी जोशी - कांग्रेस
2014 - सुभाष चंद्र बहेरिया - भाजपा
2019 - सुभाष चंद्र बहेरिया - भाजपा।
यह भी पढ़ें -