भीलवाड़ा

डॉक्टरों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

भीलवाड़ा. आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज के 102 डॉक्टर्स की मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। दूसरे दिन इनमें 30 डॉक्टर राज्यस्तरीय धरने में शामिल होने जयपुर गए। शेष ने महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर धरना जारी रखा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2024, 7:18 PM IST
Feature image

भीलवाड़ा. आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज के 102 डॉक्टर्स की मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। दूसरे दिन इनमें 30 डॉक्टर राज्यस्तरीय धरने में शामिल होने जयपुर गए। शेष ने महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर धरना जारी रखा। राज्य सेवा नियम को सभी चिकित्सक शिक्षकों पर लागू करने की मांग को लेकर सोमवार से प्रदेशभर के राजमेस के अंडर आने वाले 17 मेडिकल कॉलेजों के 950 डॉक्टर अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। भीलवाड़ा में 102 डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉ. मुनमुन यादव ने बताया कि सरकार ने राजमेस में राज्य सेवा नियम लागू ना कर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के कैडर को डाइंग (मृत) घोषित कर दिया है।

Updated on:
23 Jul 2024, 7:18 PM IST
Published on: