भीलवाड़ा

Bhilwara news : अभ्यर्थी जूते व साधारण गर्म कपड़े पहन कर दे सकेंगे परीक्षा

कड़ाके की सर्दी में अभ्यर्थियों को मिली राहत
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2024, 11:46 AM IST
Candidates will be able to appear for the exam wearing shoes and normal warm clothes
Candidates will be able to appear for the exam wearing shoes and normal warm clothes

Bhilwara news : राजस्थान लोक सेवा आयोग वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा (आरपीएससी) ने सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बड़ा निर्णय किया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से 28 से 31 दिसम्बर के बीच जिले में संस्कृत शिक्षा विभाग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा होगी। इसमें प्रदेशभर के करीब 4.70 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। भीलवाड़ा में 75 सेंटर हैं। कुल 26 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीयन है। अब अभ्यर्थी जूते व साधारण गर्म कपड़े पहन कर परीक्षा दे सकेंगे। पहले परीक्षा केंद्रों के बाहर जूते खुलवाए जाते थे। लेकिन लगातार सर्दी बढ़ने के बाद आरपीएससी को अपना निर्णय बदलना पड़ा।

विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण पर लगी रोक

शिक्षा निदेशक ने शीतकालीन अवकाश से एक दिन पहले ही शैक्षणिक भ्रमण के संबंध में आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के तहत इस साल विद्यार्थी कहीं भी भ्रमण के लिए नहीं जा सकेंगे। मामले में शिक्षा मंत्री ने निदेशालय को पत्र भेजकर कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण 31 दिसंबर से पहले कराया जाए। शिक्षा मंत्री के इस पत्र के बाद शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने भी आदेश जारी कर 31 दिसंबर से पहले भ्रमण कराने के निर्देश जारी कर दिया। हालांकि 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया। इस वजह से अब इस शिक्षा सत्र में शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यार्थियों को नहीं ले जाया जा सकेगा। आगामी शिक्षा सत्र में ही शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम तय कर सकेंगे। जाट ने अपने आदेश में बताया कि शैक्षिक भ्रमण पर रोक लगा दी गई है। इस समय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए है। ऐसे में कोई भ्रमण कार्यक्रम नहीं हो पाएगा।

Updated on:
27 Dec 2024, 11:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा