
5th and 8th board exam: module for filling session marks online started, time till 6th March
प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाणपत्र (कक्षा-8) और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) की मुख्य परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान पंजीयक ने दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के सत्रांक ऑनलाइन भरने का शेड्यूल और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों को 6 मार्च तक अनिवार्य रूप से ये अंक शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
आदेश के अनुसार मूल्यांकन का ढांचा स्पष्ट कर दिया गया है। मुख्य विषयों में 20 अंक निर्धारित हैं, जबकि सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 100 अंकों का प्रावधान है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि शाला दर्पण पोर्टल पर 'विद्यालय लॉगिन' के माध्यम से अंक प्रविष्टि का मॉड्यूल शुरू कर दिया गया है। सभी निजी और सरकारी स्कूल प्रमुखों को पाबंद किया गया है कि वे समय सीमा के भीतर सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं के अंकों की प्रविष्टि सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा परिणाम में विलंब न हो।
Published on:
16 Feb 2026 09:42 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
