भीलवाड़ा

Bhilwara news : रमजान में फलों की खपत बढ़ी, खजूर की नई वैरायटी की मांग

- ड्राई फ्रूट्स की डिमांड भी 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा

less than 1 minute read
Mar 19, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bhilwara news : रमजान माह में रोजा इतारी में रोजेदारों की ओर से खजूर व मौसमी फलों का सेवन करने से खजूर व फलों की मांग बढ़ गई है। शहर में पिछले दस दिन में फल व ड्राई फ्रूट्स की 20 से 25 प्रतिशत तक मांग बढ़ने से खुदरा विक्रेताओं ने ज्यादातर फलों के दाम 10 से 20 रुपए प्रति किलो तक बढ़ा दिए हैं। ड्राइ फ्रूट्स के दामों में खास बदलाव नहीं आया है। सेब, संतरा, नारियल पानी व अंगूर के दाम कुछ बढ़े हैं। सुपर क्वालिटी की सेब के भाव 180 से बढ़कर 200 रुपए किलो हो गए। जिले में आसपास गांवों में बिक्री बढी है। रमजान में अंगूर, नारियल व तरबूज की बिक्री ज्यादा होती है। 55 रुपए तक बिकने वाले नारियल 60 रुपए नग व तरबूज के भावों में भी 5 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। ईरानी, अरबी और अन्य प्रकार के खजूर बाजार में उपलब्ध है। राजकोट वाली वैरायटी के खजूर 100 से 110 रुपए तक बिक रहे हैं। गल्फ के ड्राई खजूर के दाम 150 से 160 रुपए किलो हैं। कीमिया खजूर के दाम 250 से 300 रुपए किलो हैं। अबूजा खजूर के दाम 700 से 720 रुपए किलो हैं।

दाम में आई थोड़ी तेजी

फल व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि शहर में अंगूर, तरबूज, खजूर महाराष्ट्र, गुजरात से मंगाए जा रहे हैं। रमजान में इतारी के लिए इनकी मांग बढ़ने से दाम में कुछ तेजी है। रमजान में फलों की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होती हैं। क्षेत्र में फलों के बड़े कोल्ड स्टोरेज का अभाव होने के कारण फलों को ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।

Published on:
19 Mar 2025 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर