भीलवाड़ा

Bhilwara news : पंजाब व हरियाणा के पोल्ट्री फार्म जा रहा हमारा मक्का

भीलवाड़ा में मक्का की बंपर पैदावार, कृषि मंडी में लगे ढेर

2 min read
Oct 20, 2024
Our corn is going to the poultry farms of Punjab and Haryana

Bhilwara news : जिले में मानसून सक्रिय रहने के कारण इस बार मक्का की भरपूर उपज हुई है। कृषि मंडी में मक्का की उपज बड़ी मात्रा में बिकने आ रही है। मंडी में 3800 से 4000 बोरी प्रतिदिन मक्का आ रहा है। यहां हाइब्रिड मक्का 1850 से 2450 प्रति क्विंटल व देशी मक्का 2500 से 2900 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गोपाललाल कुमावत ने बताया कि जिले में सबसे ज्यादा एक लाख आठ हजार हैक्टेयर क्षेत्र में मक्का की बुवाई हुई थी। पैदावार औसतन 2800 क्विंटल प्रति हैक्टेयर होने की संभावना है।

खाद्यान व्यापार संघ के अध्यक्ष मुरली ईनाणी के अनुसार, कृषि मंडी में पिछले एक पखवाड़े में नई जिंसों की आवक शुरू हो गई। इस समय सर्वाधिक आवक करीब 3800 से 4 हजार कट्टे मक्का की हो रही है। इनके अलावा अन्य फसलों की आवक भी बनी हुई है।

1850 से 2450 रुपए प्रति िक्वंटल के मिल रहे भाव

ईनाणी ने बताया कि वर्तमान में मंडी में केवल मक्का की आवक अधिक है। यह प्रति क्विंटल 1850 से 2450 रुपए बिक रहा है। यह मक्का भीलवाड़ा से गुजरात, हरियाणा, पंजाब आदि जगह भेजा जा रहा है। अधिकांश मक्का पशु आहार व मुर्गीपालन में काम लिया जा रहा है। कुछ मक्का शराब फैक्ट्रियों की ओर से भी खरीदा जा रहा है। कुछ मक्का एथेनाॅल प्लांट में भी जा रहा है। आगामी दिनों में कृषि मंडी में मक्का की आवक और बढ़ने वाली है।

प्रदेश में हों एथेनॉल प्लांट के लिए एमओयू

मंडी व्यापारी जमनालाल कचौलिया का कहना है कि राजस्थान पत्रिका के अपनी उपज-अपना उद्योग अभियान का असर दिसंबर में राइजिंग राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। यह बात भीलवाड़ा आए विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी कही थी। हर जिले में इंवेस्टमेंट समिट में किसी भी जिले में एथेनॉल प्लांट के लिए एमओयू होता है तो फायदा प्रदेश के किसानों को होगा। कचौलिया ने बताया कि भीलवाड़ा का मक्का बाहर जा रहा है क्योंकि यहां मक्का प्रोसेसिंग का प्लांट नहीं है। इस वजह से मक्का यहां से बाहर जाने में 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त खर्च आता है। भीलवाड़ा में प्लांट लग जाए, तो मक्के के दाम कम होंगे और किसानों की आय बढ़ेगी।

Published on:
20 Oct 2024 11:04 am
Also Read
View All

अगली खबर