
The dream of becoming a teacher will come true, applications for ITEP have started.
देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आइआइटी, एनआइटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षक प्रशिक्षण के 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में प्रवेश की राह खुल गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी से 10 मार्च तक किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 17 अप्रेल को प्रस्तावित है, हालांकि एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रमों के चलते इस तिथि में बदलाव संभव है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 13 विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च (रात 11:50 बजे तक)। शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 11 मार्च तथा आवेदन में सुधार 12 से 14 मार्च तक होगा। परीक्षा की संभावित तिथि 17 अप्रेल 2026 होगी।
यह एक 'डुअल मेजर' प्रोग्राम है। इसमें छात्र एक साथ दो विषयों में विशेषज्ञता हासिल करते हैं। पहली विशेषज्ञता 'शिक्षा' में होती है जो स्कूल के विशिष्ट स्तर पर केंद्रित होती है। जबकि दूसरी विशेषज्ञता छात्र की ओर से चुने गए मुख्य विषय में होती है। यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्र सीधे शिक्षक बनने के पात्र होंगे।
Published on:
13 Feb 2026 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
