शिक्षा विभाग का नवाचार
Bhilwara news : सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूल में पढ़कर कॅरियर की नई ऊंचाई पर पहुंचे और जीवन में सफल हुए पूर्व विद्यार्थियों के फोटो स्कूल परिसर में लगाए जाएंगे। ऐसा करने से वर्तमान में पढ़ रहे विद्यार्थी प्रेरित होंगे। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करने के आदेश दिए। इसमें समाजसेवा, राजकीय सेवा अथवा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे। ऐसे विद्यार्थी की फोटो के साथ उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
संस्थापन अधिकारियों को कार्यग्रहण के निर्देश
शिक्षा विभाग में हाल ही में संस्थापन अधिकारियों के पदों पर पदोन्नत किए 350 अधिकारियों को पदस्थापन स्थल पर कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने चयन आदेश में वर्ष 2024-25 की नियमित डीपीसी में पदोन्नत 348 संस्थापन अधिकारियों को 3 फरवरी तक कार्यग्रहण के लिए कहा है। साथ ही वर्ष 2023-24 की रिव्यू डीपीसी में चयनित 2 अधिकारियों को भी कार्यग्रहण के निर्देश दिए। संस्थापन अधिकारियों के साथ 749 कार्मिकों को प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया है।