भीलवाड़ा

मामूली नहीं बड़ा चोर हूं, डेढ़ करोड़ लूटे, कारों के साथ कई बाइक भी चुराई!

कृषि उपज मंडी के सामने शुक्रवार दोपहर एक युवक को लोगों ने बाइक चोर समझकर पकड़ लिया और निर्वस्त्र कर जमकर पीटा
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 10:55 PM IST
Bike Thieves catch understanding, Nude beat in bhilwara
Bike Thieves catch understanding, Nude beat in bhilwara

भीलवाड़ा।

कृषि उपज मंडी के सामने शुक्रवार दोपहर एक युवक को लोगों ने बाइक चोर समझकर पकड़ लिया और निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पड़ताल की तो वह मनोरोगी निकला, जो घर से निकल गया था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोगों ने करेड़ा थाना क्षेत्र के रेह ग्राम निवासी मुकेश कुमार योगी को पकड़ लिया। लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा व पूछताछ की तो बहकी बातें करने लगा। बोला- मामूली नहीं, बड़ा चोर हूं। करेड़ा में डेढ करोड़ की लूट को अंजाम दिया है। कारों के साथ ही कई मोटरसाईकिले भी चुराई है।

इस पर लोगों ने इसे हकीकत मानकर उसकी पिटाई जारी रखी और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने थाने लाकर पुछताछ करने व करेड़ा थाना प्रभारी से बात करने पर सामने आया कि वह मानसिक रोगी है और घर से निकल गया था। पुलिस ने उसे वापस गांव भिजवाया।

सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहें

माण्डल. थाना क्षेत्र के आरजिया पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को पुलिस जनसहभागिता बैठक हुई। अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक अरूण माच्या ने ग्रामीणों को सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावचेत रहने की बात कही। ग्रामीणों को पुलिस से तालमेल रखने की बात कही। ग्रामीणों को नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देते हुए शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहनने, खेत पर जाते समय कीमती आभूषण नहीं तथा संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस थाने में देने की बात कही। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा, थानाप्रभारी दिनेश कुमावत,चौकी प्रभारी सुरेश सोनी, आरजिया सरपंच बाबू लाल धोबी, सहित वार्ड पंच व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा