25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में बकरे चुराने गए वृद्ध की मौत का राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार

भेड-बकरी़ चुराने आए लोगों के ललकारने पर वृद्ध की पत्थरों से कुचल कर हत्या की गुत्थी शुक्रवार को पुलिस ने सुलझा ली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 9:51 PM IST

Open Secrets of crushing murder of aged stones in bhilwara

Open Secrets of crushing murder of aged stones in bhilwara

बिजौलियां।

मंडोल बांध क्षेत्र में भेड-बकरी़ चुराने आए लोगों के ललकारने पर वृद्ध की पत्थरों से कुचल कर हत्या की गुत्थी शुक्रवार को पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चिताबड़ा के सूरजमल उर्फ सुरजिया (35) पुत्र भैरु कंजर व सांवरा उर्फ सावरिया (32) पुत्र करणा उर्फ करणिया को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना डाबी व थाना माण्डलगढ़ में चोरी, नकबजनी, लूट व मारपीट के प्रकरण दर्ज है। दोनों आरोपितों को बापर्दा रखा गया है।

READ: ढाई साल से संभाल रहे जिला पुलिस की कमान, 21 साल में बदले 22 एसपी, शर्मा ने रोका सिलसिला

पुलिस के अनुसार, मंडोल निवासी भोजराज भील ने दो जुलाई की रात को थाने में रिपोर्ट दी कि शाम चार बजे मामा कजोड़ भील (60) के साथ भडक्या माताजी के जंगल में मवेशी चरा रहा था। शाम चार बजे जंगल में दो व्यक्ति आए व हमारे एक बकरे को पकड लिया। हम दोनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी उन्होंने मामा के सिर पर पत्थर मारे। मामा के अचेत होने पर बदमाश भाग गए। उसने गांव आकर यह जानकारी दी तो ग्रामीण जंगल में पहुंचे, यहां मामा मृत मिले। पुलिस ने दो अज्ञातजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

READ: मनरेगा में जल्दबाजी पड़ी भारी, निर्माण कार्यों पर नहीं लगी एक भी ईंट अफसरों ने बिना देखे दी मंजूरी 26 हजार काम रह गए अधूरे

एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने डिप्टी राजेन्द्र नैन की अगुवाई में तीन टीमें बनाई, जिन्होंने संदिग्धों की धरपकड़ और क्षेत्र में मोबाइल कॉल लोकेशन व मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों बदमाशों को पकड़ा। टीमों में बिजौलिया थाना प्रभारी सुगनसिंह, गोपाललाल, गिरधारी,ओंकारसिंह, रामलाल, गजराज, हरिराज, सुनील, अर्जुनसिंह , रामसिंह व थानसिंह शामिल थे।

बड़ा हादसा टला

बीगोद. तेज गति से दौड़ती पिकअप के सामने एक बच्ची आ गई जिसको बचाने के लिए सड़क किनारे लगी लोहे के एंगल से टकरा गई और लोहे का एंगल पिकअप में घुस गया। एएसआई हरिराम मीणा ने बताया कि खेरपुरा के पास भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक पिकअप के सामने अचानक एक बच्ची आ गई। बच्ची को बचाने के लिए पिकअप चालक ने सड़क किनारे लगी लोहे के एंगल से टकरा दी जिससे लोहे का एंगल पिकअप के अंदर घुस गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक भी बाल- बाल बच गया। हादसा स्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग