भीलवाड़ा

बरामदे में सोया था परिवार, खिड़की तोड़कर चोर ले गए लाखों का माल

मकान की खिड़की तोड़कर चोर कमरे से नकदी समेत लाखों का माल ले गए
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 9:21 PM IST
Break the window, steal the goods of Lakhs in bhilwara
Break the window, steal the goods of Lakhs in bhilwara

माण्डल।

कस्बे में शनिवार रात मकान में चोरी की वारदात हुई। मकान की खिड़की तोड़कर चोर कमरे से नकदी समेत लाखों का माल ले गए। माण्डल थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया गया। सूचना पर माण्डल पुलिस वहां पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी ली।


पुलिस के अनुसार धुंवाला पंचायत के दाताकलां निवासी रामकुवार जाट परिवार समेत रात में बरामदे में सोए हुए थे। पीछे से मौका पाकर चोरों ने कमरे की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया। कमरे में रखी तिजोरी को ले गए। उसमें रखे साढ़े छह तोला वजनी सोने के तथा साढ़े तीन किलो चांदी के गहने ले गए। सुबह जाग होने पर चोरी का पता लगा। इससे परिवार हतप्रभ रह गया। घर के निकट ही तिजोरी खाली मिली। सूचना पर माण्डल पुलिस वहां पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी ली। गौरतलब है कि पुलिस पूर्व में हुई चोरियों का राजफाश नहीं कर पायी उससे पहले ही चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया।

हत्या के आरोपितों को जेल भेजा

बिजौलियां।पुलिस ने मंडोल बांध निवासी कजोड़ भील की हत्या के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।

पुलिस ने मण्डोल बांध निवासी कजोड़ भील की हत्या के मामले में गिरफ्तार चिताबड़ा निवासी सूरजमल उर्फ सूरजियां व सावरा उर्फ सावरियां कंजर को न्यायालय मे पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए। बिजौलियां थाना प्रभारी सुगनसिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को शिनाख्त परेड़ के लिए लाया जाएगा और रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा