भीलवाड़ा

केसरकुंज में गूंजेंगे जयकारे: वेदी प्रतिष्ठा में आज विराजेंगे तीन तीर्थंकर

दिगंबर मुनि आदित्य सागर के सानिध्य में शनिवार को केसरिया पारस रोड स्थित केसरकुंज आस्था का केंद्र बनेगा। यहां नवनिर्मित चेत्यालय में दोपहर 1 बजे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसमें शांतिनाथ, चंद्रप्रभू और पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमाओं को विधि-विधान से विराजमान किया जाएगा। शुक्रवार शाम मुनि आदित्य सागर, अप्रमित सागर, सहज सागर और क्षुल्लक श्रेयस […]

less than 1 minute read
Jan 24, 2026
Chants of victory will resound in Kesarkunj: during the altar consecration today.

दिगंबर मुनि आदित्य सागर के सानिध्य में शनिवार को केसरिया पारस रोड स्थित केसरकुंज आस्था का केंद्र बनेगा। यहां नवनिर्मित चेत्यालय में दोपहर 1 बजे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसमें शांतिनाथ, चंद्रप्रभू और पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमाओं को विधि-विधान से विराजमान किया जाएगा। शुक्रवार शाम मुनि आदित्य सागर, अप्रमित सागर, सहज सागर और क्षुल्लक श्रेयस सागर का ससंघ मंगल प्रवेश होते ही पूरा क्षेत्र 'आदित्य सागर की जय' के उद्घोष से गूंज उठा।

शुक्रवार को मुनि संघ का विहार आरके कॉलोनी जैन मंदिर से शुरू हुआ। मुनि बड़े मंदिर स्थित चतुर्मुखी पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचे, यहां श्रीजी के दर्शन किए। इसके बाद वहां विराजमान तीनों प्रतिमाओं को रथ में विराजमान कर जुलूस के साथ रवाना हुए। स्वाध्याय भवन होते हुए मुनि संघ शाम को केसरकुंज स्थित नीरज शाह के निवास पर पहुंचे। शाह ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार दोपहर तिलोक चंद छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया और शाम को याज्ञमंडल विधान का आयोजन हुआ। शाह ने बताया कि शनिवार सुबह 7.30 बजे केसरकुंज से घटयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मुनि के मंगल प्रवचन होंगे। दोपहर वेदी प्रतिष्ठा की क्रियाएं संपन्न होंगी।

हाउसिंग बोर्ड में हिन्दू सम्मेलन कल

महावीर दिगंबर जैन सेवा समिति अध्यक्ष राकेश पाटनी ने बताया कि शनिवार को प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद मुनि संघ शाम को विहार कर हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे। शनिवार शाम 6 बजे: गुरु भक्ति और आरती होगी। रविवार सुबह 7 बजे: अभिषेक, शांतिधारा और प्रवचन। रविवार सुबह 11.30 बजे हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुनि आदित्य सागर शामिल होंगे।

Published on:
24 Jan 2026 09:01 am
Also Read
View All

अगली खबर