भीलवाड़ा

राजस्थान के इस शहर में माली समाज ने की एक अनोखी पहल, दुष्कर्मियों को फांसी दो के नारों से गूंजा शहर, रैली निकाल कर जताया विरोध

मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में माली समाज ने मंगलवार को रैली निकाल कर विरोध जताया

2 min read
Demand for execution of culprits in bhilwara

भीलवाड़ा

मन्दसौर में मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में माली समाज की अगुवाई में सर्व समाज ने मंगलवार को रैली निकाल कर विरोध जताया। रैली में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। माली महासभा जिलाध्यक्ष गोपाललाल माली ने बताया कि मंदसौर दुष्कर्म घटना को लेकर सर्व समाज में रोष है।

ये भी पढ़ें

OMG: 10 दिन पहले जेल से छूटा युवक, फिर भी कि ऐसी शर्मनाक हरकत, जिसे देखते ही दंग रह जाएंगे आप


महात्मा ज्योतिबा फू ले कृषि उपज मण्डी में मंगलवार सुबह सर्व समाज के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि घटना के विरोध में एकत्रित हुए। रैली के रूप में नारे लगाते कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सर्व समाज ने कलक्टर शुचि त्यागी को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें दुष्कर्मियों को फांसी की सजा, पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा व सुरक्षा दिलाने की मांग की गई।


माली समाज के व्यापारियों व कृषि मण्डी के सब्जी विक्रेताओं ने तीन घंटे कारोबार बंद रखा। रैली में माली समाज ट्रस्ट अध्यक्ष बंशीलाल माली, माली सेवा युवा संस्थान अध्यक्ष नानूराम गढ़वाल, युवा महासभा जिलाध्यक्ष हरनारायण माली, माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर अध्यक्ष भैरूलाल माली, उपाध्यक्ष मीठूलाल माली, शंकरलाल गोयल, धनराज गढ़वाल, आशीष सैनी, सत्यनारायण डाबला, नानूराम गोयल,देबीलाल रागस्या, जगदीश गढ़वाल, नंदराम सतरावला, श्यामलाल मोरी, मूलचंद छुलिवाल, प्रकाश तुन्दवाल, संपत बुलिवाल, शंकरलाल माली, सत्यनारायण डाबला, सीताराम माली, गोपाल सरिवाल, महावीर सोपरिया, छीतर लावड़ा, गोवर्धन गढ़वाल आदि शामिल थे।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
भीलवाड़ा. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नारायण गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदसौर दुष्कर्म की घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष टीकमचन्द जाट ने बताया कि शर्मनाक घटना पर सभी विद्यार्थियो में रोष है । ज्ञापन के दौरान सुरेश कुमावत, नारायण जाट, माहेश्वर गुर्जर, बबलू जाट, महावीर गुर्जर, निर्मल सिसोदिया, पुष्पेन्द्र किश्नावत, अरविन्द सिंह, राहुल त्रिपाठी, हनुमान प्रजापत, शिवराज चौधरी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

तालाब के पेटे व नाले में अतिक्रमण से गरमाया माहौल , पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया काम
Published on:
04 Jul 2018 06:33 pm
Also Read
View All