भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां क्षेत्र के धनोप गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को फूलिया कलां उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर धनोप क्षेत्र में खारी नदी में बजरी खनन के लिए दी गई लीज का सीमाज्ञान कराने तथा नदी में एलनटी डंपर व जेसीबी से बजरी दोहन पर रोक लगाने की मांग की। […]
भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां क्षेत्र के धनोप गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को फूलिया कलां उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर धनोप क्षेत्र में खारी नदी में बजरी खनन के लिए दी गई लीज का सीमाज्ञान कराने तथा नदी में एलनटी डंपर व जेसीबी से बजरी दोहन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि अवैध बजरी दोहन से क्षेत्र के कुंओं का जल स्तर कम होने लगा है। वहीं धनोप पटवार हल्का धनोप की चरागाह भूमि पर भी अतिक्रमियों ने अवैध कब्जा कर मिट्टी का डोल लगाकर सीमेंट के पोल व जाली लगाकर चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।
ग्रामीणों ने चरागाह भूमि का सीमाज्ञान करवाकर चरागाह भूमि से अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इस दौरान प्रहलाद तेली, लक्ष्मण वैष्णव, शिवराज माली, भंवरलाल बुरड, रामप्रसाद कीर, बबलू सिरोटा, कैलाश कीर, दीपक सेन, सांवर लाल खटीक, टीकम पूरी, घीसालाल कीर, रामधन गुजर, दुर्गा लाल दरोगा, सूर्य प्रकाश जोशी, सुनील मेवाडा, रामभंवर शर्मा, भंवरलाल दरोगा, शिवराज कीर, ताराचंद मारू, शंकर बैरवा, कैलाश बैरवा, रामप्रसाद तेली सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।